Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • धार्मिक उन्माद, भड़काऊ सामाग्री का प्रसारण रहेगा बंद
  • बागेश्वर

धार्मिक उन्माद, भड़काऊ सामाग्री का प्रसारण रहेगा बंद

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

बागेश्वर।  धार्मिक उन्माद, भड़काऊ सामग्री का प्रसारण करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। शिकायत पर दोषी पाए जाने पर दो वर्ष की सजा और जुर्माना भी लगेगा। गुरुवार को कलक्ट्रेट में जनपद में टीवी, केबल चैनलों, रेडियो, एफएम पर प्रसारित होने वाले प्रसारणों को लेकर सतत अनुश्रवण एवं प्राप्त शिकायतों के निवारण को जिला स्तरीय मानिटरिग कमेटी की बैठक हुई। डीएम विनीत कुमार ने कहा कि स्थानीय टीवी चैनल, एफएम रेडियो भारत की सम्प्रभुता और अखंडता, राज्य सुरक्षा हितों लोक व्यवस्था, शिष्टता, नैतिकता, न्यायालय की अवमानना, मानहानि या अपराध उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रसारण करेंगे। धार्मिक उन्माद, भड़काऊ सामाग्री का प्रसारण कतई नहीं करेंगे। ऐसा प्रसारण करने में पहली बार दो वर्ष की सजा व जुर्माना दोनों हो सकता है। नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, प्राचार्य राजकीय डिग्री कालेज कांडा, प्रधानाचार्य जीजीआइसी, दूरदर्शन केशव भट्ट, आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय समिति के मोहन चंद्र जोशी, निदेशक जन शिक्षण संस्थान डा. जितेंद्र तिवारी सदस्य हैं।

किसी को भी कोई शिकायत हो तो वे अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित शिकायत सेल में शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने टीवी केबल चैनलों, एफएम रेडियो में प्रसारित होने वाली सामग्री को 90 दिनों तक अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखने के निर्देश आपरेटरों को दिए। ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर प्रसारित विषय वस्तु प्राप्त की जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, पुलिस उपाधीक्षक विपिन पंत, जिला सूचना अधिकारी गोविद सिंह बिष्ट, प्रतिनिधि आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय समिति मोहन चंद्र जोशी, निदेशक जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर डा. जितेंद्र तिवारी, प्राचार्य राजकीय डिग्री कालेज कांडा डा. मधूलिका पाठक आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
Next: कांग्रेसी नेता पर हुए जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.