Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • झनकट बैंक लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की दस टीमें गठित
  • ऊधम सिंह नगर

झनकट बैंक लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की दस टीमें गठित

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। झनकट में बुधवार को हुई बैंक लूट के खुलासे के लिए एएसपी क्राइम हरीश वर्मा ने दस टीमें गठित की हैं। यह टीमें अलग-अलग दिशा में काम कर रही हैं। पुलिस ने बुधवार से ही जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की है। यूपी जाने वाली हर बाइक को चेक किया जा रहा है। पुलिस ने छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके अलावा लूट से पहले बैंक में आए ग्राहकों से भी पूछताछ चल रही है। गुरुवार की सुबह एएसपी क्राइम वर्मा ने बैंक की शाखा प्रबंधक कुसुमलता और ज्वांइट मैनेजर रविंद्र सिंह मेहता से घटना के संबंध में जानकारी ली। बैंक में हुई लूट के मामले में दस दिन तक यहां काम करने वाले कारपेंटरों को बुलवा लिया गया है। इसमें चार बरेली और दो हल्द्वानी से हैं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा घटना से पहले बैंक में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। घटना के दौरान बैंक परिसर और आसपास चल रहे मोबाइल नंबर भी एसओजी ने सर्विलांस में लगाए हैं। मामले के खुलासे के लिए एएसपी क्राइम और एसओजी ने खटीमा में डेरा डाला रखा है। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है। सीओ भंडारी ने कहा कि इस मामले का शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस अपनी पूरी कोशिश में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसी नेता पर हुए जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Next: ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री श्रमिक की मौत, परिजन बोले फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.