Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कंपनी में लगी आग में जला श्रमिक, दूसरे दिन सर्च अभियान में मिला कंकाल
  • ऊधम सिंह नगर

कंपनी में लगी आग में जला श्रमिक, दूसरे दिन सर्च अभियान में मिला कंकाल

RNS INDIA NEWS 13/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। सिडकुल स्थित कंपनी में लगी आग में फंसे पीलीभीत निवासी श्रमिक की मौत हो गई है। मृतक के स्वजनों की सूचना के बाद कंपनी में चले सर्च अभियान में उसका कंकाल मिला। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर डीएनए जांच के लिए सेंपल लिए। साथ ही कंपनी प्रबंधन ने मृतक श्रमिक के स्वजनों को 7.21 लाख रुपये का मुआवजा देने के साथ ही पीएफ से पेंशन देने का आश्वासन दिया। सिडकुल के सेक्टर सात स्थित थर्माकोल की प्लेट, गिलास बनाने वाली श्री दुर्गा फाइबर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार दोपहर पहली मंजिल में बने गोदाम में आग लग गई थी। इस दौरान गोदाम में सात श्रमिक काम कर रहे थे। आग लगने के बाद छह श्रमिकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि सातवां श्रमिक मूलरूप से ग्राम चुटकुना, थाना बिसलपुर और पीलीभीत और हाल ट्रांजिट कैंप निवासी 23 वर्षीय देवस्वरूप पुत्र हरपाल फंस गया था। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल के 12 वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल कर्मियों ने फंसे श्रमिक की तलाश की लेकिन नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह देवस्वरूप के पिता हरपाल और छोटा भाई संदीप तथा अन्य लोग सिडकुल चौकी पहुंचे और उसके लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई विपुल जोशी पुलिस कर्मियों के साथ कंपनी पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गोदाम में पुलिस को एक कंकाल मिला। कंकाल देखकर देवस्वरूप के पिता समेत अन्य नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर डीएनए जांच के लिए सेंपल लिए। इस दौरान मृतक के स्वजनों की मांग पर 7.21 लाख का मुआवजा का चेक दिया गया। अमित कुमार, सीओ सिटी, रुद्रपुर ने बताया कि आग में फंसे श्रमिक की तलाश में सोमवार शाम भी सर्च अभियान चलाया लेकिन नहीं मिला। मंगलवार सुबह देवस्वरूप के स्वजनों ने उसके लापता होने की सूचना दी। इसके बाद दोबारा कंपनी में सर्च अभियान चलाया गया। जहां उसका कंकाल मिला। डीएनए जांच की जाएगी, इसके लिए सेंपल लिया गया है। श्याम सुंदर आहूजा, जीएम, दुर्गा फाइबर ने बताया कि कंपनी में आग लग गई थी। इस दौरान मची अफरातफरी से लापता श्रमिक के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई। सुबह उसका कंकाल मिला। मृतक श्रमिक के स्वजनों को कंपनी की ओर से 5.21 लाख और ठेकेदार की ओर से दो लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। इसके अलावा पीएफ से उसे पेंशन भी दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जन कल्याणकारी योजनाओं में आड़े नहीं आएगी वन भूमि : डीएम
Next: होटल में ठहरे युवक ने सल्फास खाकर की खुदकुशी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.