Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • होटल में ठहरे युवक ने सल्फास खाकर की खुदकुशी
  • नैनीताल

होटल में ठहरे युवक ने सल्फास खाकर की खुदकुशी

RNS INDIA NEWS 13/04/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक होटल में युवक ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। रात में जब होटल कर्मचारियों ने उसे खाना देने के लिए दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। सुबह भी ऐसी ही स्थिति होने पर सूचना पुलिस को दी गई। होटल पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो युवक बिस्तर पर मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मृतक भीमताल का निवासी बताया जा रहा है। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित कठघरिया में भीमताल निवासी युवक पंकज शर्मा सोमवार की सुबह 9:30 बजे पहुंचा। आवश्यक कार्य से आने की बात कहते हुए वह होटल में कमरा लेकर ठहर गया। होटल कर्मचारियों ने रात के समय खाना खाने के लिए जब उसे जगाना चाहा तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसी तरह मंगलवार सुबह के वक्त भी दरवाजा नहीं खोलने और अंदर से कोई आहट नहीं होने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने के बाद उन्होंने मामले की सूचना मुखानी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार दरवाजा तोडऩे पर युवक बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सल्फास की गोलियां और डिब्बा बरामद हुआ। युवक के पहचान पत्र के आधार पर भीमताल निवासी स्वजनों को मामले की सूचना दी गई। कहा जा रहा है कि युवक भीमताल में लेबर सप्लाई का काम करता था और आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। वह किस कार्य से हल्द्वानी आया था इसके बारे में पता नहीं चल सका है। एसओ मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंपनी में लगी आग में जला श्रमिक, दूसरे दिन सर्च अभियान में मिला कंकाल
Next: पत्नी से अनबन के चलते युवक ने मारी बुआ के बेटे को गोली

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.