Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जन कल्याणकारी योजनाओं में आड़े नहीं आएगी वन भूमि : डीएम
  • बागेश्वर

जन कल्याणकारी योजनाओं में आड़े नहीं आएगी वन भूमि : डीएम

RNS INDIA NEWS 13/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जन कल्याणकारी योजनाओं में वन भूमि आड़े नहीं आएगी। इसके लिए वन भूमि हस्तांरण के प्रकरणों को गंभीरता से लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की गति तेज करने की जरूरत है। उन्होंने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम विनीत कुमार ने वन भूमि हस्तांतरण की समीक्षा की। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण पर गंभीरता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के कारण विकास कार्य लंबित न रहे। लोनिवि के ईई ने डीएम को बताया कि 19 में से 10 पिलरों में कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि उन्होंने दो ही पिलरों पर छपान की संस्तुति दी है। जिलाधिकारी ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों में लोनिवि के अधिशासी अभियंता पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने पिलर, कटान, छपान की कार्रवाई अनिवार्य रूप से एक माह के भीतर करने के निर्देश दिए। सीए लैंड मामले को लेकर एसडीएम के साथ बैठक, संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि सडक़ निर्माण से संबंधित विभिन्न विभागों से 116 प्रस्तावों में से 112 ऑनलाइन किए गए हैं। इनमें से 79 पर सैद्धातिक स्वीकृति, नौ पर विधिवत स्वीकृति हुई है। पांच प्रस्ताव नोडल व 18 संशोधित को लंबित हैं। अन्य विभाग से 27 प्रस्तावों में से 22 ऑनलाइन, नौ पर सैद्धातिक व तीन पर विधिवत स्वीकृति हुई है। पांच प्रस्ताव नोडल व आठ प्रस्तावक स्तर पर संशोधित करने को लंबित हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम योगेंद्र सिंह, राकेश चंद्र तिवारी, जयवर्धन शर्मा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्रा, सीपीएस गंगवार, एके जॉन, ईओ राजदेव जायसी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल किल्लत से जूझ रहे माल रोड के लोग
Next: कंपनी में लगी आग में जला श्रमिक, दूसरे दिन सर्च अभियान में मिला कंकाल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.