Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली का बिल अपडेट करने के नाम पर एक लाख ठगे
  • देहरादून

बिजली का बिल अपडेट करने के नाम पर एक लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 18/03/2023
rns featured image new

देहरादून। साइबर अपराधी आम लोगों से रकम ऐंठने के लिए ऐसे-ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं, कि लोग सोच तक नहीं सकते। इसबार एक मामले में खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर ठग ने दून निवासी एक व्यक्ति को एक लाख का चूना लगा दिया। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद लखेड़ा निवासी बंजारावाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मार्च को उनके मोबाइल से विद्युत पावर से संबंधित एक मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि उनका बिजली का बिल अपडेट नहीं हो रहा है। इसे ठीक करने के लिए मैसेज में दिए नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया था। ऐसा नहीं करने पर कनेक्शन कटने की बात लिखी थी। लिहाजा, लखेड़ा ने नंबर पर कॉल कर दिया। कॉल उठाने वाले ने कहा कि वो बिजली विभाग का कर्मचारी है। उसने बताया कि उनका बिल सिस्टम पर शो नहीं हो रहा है। इसके बाद चार मार्च को उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया, जिसमें डिटेल मांगी गई थी। उनसे पीएनबी का ऐप डाउनलोड कराया गया, ताकि बिल भुगतान की डीटेल चैक की जाए सके। लखेड़ा ने जब गोपनीय जानकारी देने से मना किया तो उन्हें आश्वस्त किया गया कि डीटेल अपडेट के लिए मांगी जा रही है। इसके बाद उन्होंने जानकारी दे दी। आरोप है कि पांच मार्च को उनके खाते से तीन किस्तों में एक लाख रुपये कट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिखोली-किमाड़ी मार्ग का डेढ़ करोड़ से होगा सुधारीकरण
Next: राशिफल 19 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.