Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon

देहरादून। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) की प्रथम अंतर-इकाई खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का शनिवार को रायपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्टेडियम में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों तथा टीमों को ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि आईओएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तुषार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों, अधिकारियों और आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित खेल भावना, साहस, अनुशासन और कौशल सराहनीय रहा।

उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन खेलों का वास्तविक उद्देश्य समर्पण, अनुशासन और टीम भावना का विकास करना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और अधिक व्यापक एवं भव्य स्वरूप में आयोजित करने की बात कही।

आईओएल के अंतर्गत ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री, आयुध निर्माणी देहरादून और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंडीगढ़ की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, कैरम, बैडमिंटन, साइकिलिंग और एथलेटिक्स सहित 11 खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता के परिणामों में वॉलीबॉल, हॉकी और क्रिकेट में ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री विजेता रही, जबकि आयुध निर्माणी देहरादून उपविजेता रही। फुटबॉल तथा पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिताओं में भी ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं साइकिलिंग और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में आयुध निर्माणी देहरादून ने बाजी मारी।

कार्यक्रम में महिला खिलाड़ियों ने भी बैडमिंटन, कबड्डी, कैरम और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

समारोह में निदेशक संचालन शंभू शर्मा, निदेशक मानव संसाधन शर्मिष्ठा कौल शर्मा, निदेशक वित्त, तीनों इकाइयों के अधिकारी, खेल अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। इस अवसर पर खेल आयोजन में विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ कमेंटेटर विजय रावत सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यालय के खेल अधिकारी एवं उप महाप्रबंधक पी.एस. चौहान ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल
Next: रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.