Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अर्द्ध सैनिकों के लिए अस्पताल खोलने की मांग मुखर
  • नैनीताल

अर्द्ध सैनिकों के लिए अस्पताल खोलने की मांग मुखर

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन ने रविवार को नगर निगम सभागार में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया। इसमें अर्द्ध सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। हल्द्वानी में केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत अस्पताल खोलने, संगठन का निदेशालय देहरादून में खोलने और मदिरा सुविधा को ऑनलाइन व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। संगठन के आगामी चुनाव के लिए रणनीति भी बनाई गई। वहीं पूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं के लिए कारगर भी बताया।

हल्द्वानी नगर निगम के सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएफ से सेवानिवृत्त डीआईजी भगत सिंह तोलिया उपस्थित रहे। इसी माह सेवानिवृत्त हुए तोलिया 2012 में राष्ट्रपति पुलिस सराहनीय सेवा पदक और 2022 में राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुलिस पदक से नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के साथ जुड़कर वह बहुत खुश हैं। संगठन में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। संगठन की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। डिप्टी कमांडेंट दरबान सिंह बोहरा सेवानिवृत्त ने कहा कि संगठन वर्ष 2010 से हल्द्वानी में केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सुविधा खोले जाने की मांग कर रहा है। सासंद व मंत्री अजय भट्ट ने संगठन को इस बार आश्वासन दिया है। इसके अलावा उन्होंने अग्निपथ योजना का स्वागत किया।

ये रहे बैठक में मौजूद– बैठक में प्रवक्ता विष्णु दत्त भट्ट, कमांडेंट सीएस मर्तोलिया, अधिवक्ता पीयूष तिवारी, सरोज बोहरा, कविता दफौटी, एचएस दरियाल, सीएस हयांकि, भूपाल सिंह, दीवान राम टम्टा, किसन देउपा, चंदन सिंह, राजेश बनकोटी, हीरा सिंह, दरबान सिंह राठौर, एचएस रावत, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया जाएगा देवीधार महोत्सव
Next: रोडवेज कर्मचारियों ने मांगा 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नैनीताल में सीएम धामी ने जताई सख्ती

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.