Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने मांगा 3% बढ़ा महंगाई भत्ता
  • नैनीताल

रोडवेज कर्मचारियों ने मांगा 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारियों ने सातवें वेतनमात के अनुरूप आवास भत्ता देने व जनवरी 2022 से 3% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मांग उठाई है। रविवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/एसटी श्रमिक संघ ने परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दाम के स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। बैठक में वक्ताओं ने मई 2022 तक का वेतन देने और सेवानिवृत्त/मृतक कार्मिकों के देयकों का भुगतान करने पर निगम प्रबंधन का भी आभार जताया। साथ ही सातवें वेतनमान के अनुसार आवास भत्ता देने, जनवरी 2022 से पुनः बढ़े 3% मंहगाई भत्ता देने, संविदा कार्मिकों को नियमित एवं विशिष्ट श्रेणी कार्मिकों को संविदा में परिवर्तित करने, नई बसों की खरीद करने, गोल्डन कार्ड की सुविधा का लाभ परिवहन निगम कर्मचारियों को देने, रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, एमएसीपीएस का लाभ कार्मिकों को समय से देने आदि मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष पूरन राम ने किया। यहां प्रांतीय महामंत्री हरीश चंद्र आर्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष पूरन राम, किशन राम आर्य, गणेश सिंह, देव लाल, प्रताप सिंह, आनंद प्रकाश, जीवन चंद्र आर्य, विमल कुमार, रमेश चंद्र आर्य, श्याम सिंह, ईश्वर कुमार, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्द्ध सैनिकों के लिए अस्पताल खोलने की मांग मुखर
Next: मारपीट का वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.