Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऑलवेदर परियोजना में देवागण में प्रशासन ने तोड़ा मकान
  • रुद्रप्रयाग

ऑलवेदर परियोजना में देवागण में प्रशासन ने तोड़ा मकान

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑलवेदर वेदर परियोजना के चलते कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुंड से गुप्तकाशी के बीच बन रहे बाईपास में देवागण गांव में एक व्यक्ति ने प्रशासन पर बिना उनको कोई नोटिस और मुआवजा दिए अपना दो मंजिला पैतृक मकान तोड़ने का आरोप लगाया है।

देवागण निवासी सैनिक शिशुपाल भारती ने प्रशासन और एनएच लोनिवि पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बिना नोटिस और मुआवजा दिए ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। भारती ने कहा कि देवागण में उनका दो मंजिला पैतृक मकान है। जो सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहित किया गया है किंतु उन्हें अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। बताया कि बीते दिन ऊखीमठ तहसील प्रशासन की एक टीम ने पैतृक मकान ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में जब वह छुट्टी पर घर आए थे तो, तहसील प्रशासन द्वारा वार्ता के अनुसार उन्हें यह जानकारी दी गई कि जब मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी तो इससे पूर्व उन्हें इसकी सूचना दे दी जाएगी। किंतु न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही मुआवजे का भुगतान किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले पर उन्होंने अपर आयुक्त आबिट्रेटर गढ़वाल मंडल पौड़ी को भी शिकायत दी जिसके बाद आबिट्रेटर कोर्ट ने प्रशासन को मकान का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके दो मंजिले को एक मंजिला बताकर मुआवजा दे रहा है। इधर, एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जहां ध्वस्तीकरण किया गया वह मकान नहीं कोई स्टेक्चर था। सड़क का काम समय पर पूरा हो सके इसके लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई बार उन्हें तहसील द्वारा नोटिस जारी किए गए, किंतु स्ट्रक्चर स्वामी द्वारा पत्रावली जमा नहीं की गई जिस कारण उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका। बताया कि मुआवजा तैयार है पत्रावाली जमा करते ही उन्हें मुआवजा दे दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूसरे दिन भी जारी रही सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी
Next: महिला दल ने कार्तिक स्वामी मंदिर में सफाई अभियान चलाया

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.