Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • महिला दल ने कार्तिक स्वामी मंदिर में सफाई अभियान चलाया
  • रुद्रप्रयाग

महिला दल ने कार्तिक स्वामी मंदिर में सफाई अभियान चलाया

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। चमोली गोपेश्वर की सुप्रसिद्ध लेखिका और तीलू रोतेली पुरस्कार से सम्मानित शशि देवली के नेतृत्व में महिलाओं के 20 सदस्यीय दल ने क्रौंच पर्वत तीर्थ पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी के तीर्थ में पूजा-अर्चना की। साथ ही यहां के धार्मिक व प्राकृतिक सौंदर्य से रू-ब-रू होते हुए कनकचौरी से स्कन्द नगरी तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्तिक स्वामी तीर्थ के पुजारी और स्थानीय व्यापारियों ने 20 सदस्यीय महिलाओं के दल को क्रौंच पर्वत तीर्थ के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। चमोली गोपेश्वर की लेखिका शशि देवली ने बताया कि आज तक कार्तिक स्वामी तीर्थ के बारे में सुना था किंतु दर्शन कर यहां की दिव्यता और भव्यता को जानने का अवसर मिला है। कहा कि यह स्थान स्वर्ग के समान है, यहां की सुंदरता का वर्णन नहीं किया जा सकता है। कार्तिक स्वामी तीर्थ से हिमालय की चमचमाती सफेद चादर व देवभूमि उत्तराखंड की असंख्य पर्वत श्रृंखलाएं मन को अभिभूत करती है। सुनीता भटट्, चन्द्रकला बिष्ट, हेमन्ती मैठाणी, सरोज तिवाड़ी, पुष्पा नेगी आदि ने कहा कि इस दिव्य क्षेत्र को पर्यटन एवं तीर्थाटन के रूप में विकसित करने की जरूरत है। यहां सालभर भक्तों की आवाजाही बनी रहती है। इस दौरान कार्तिक स्वामी तीर्थ के पुजारी नन्दन पुरी ने 20 सदस्यीय महिलाओं के दल को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में भगवान कार्तिक स्वामी निर्वाण रूप में पूजे जाते है तथा इस तीर्थ में पौराणिक पाषाण शिलाओं को प्राचीन काल से पूजा जाता है। कार्तिकेय कीर्तन मण्डली अध्यक्ष ग्वास राजेश्वरी देवी ने दल को बताया कि इस तीर्थ में प्रति वर्ष जून माह में होने वाले महायज्ञ में कई सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिभाग करते है। स्थानीय व्यापारी नीरज नेगी ने दल को बताया कि इस भूभाग के चारों तरफ फैले जंगलों में कई प्रजाति के जंगली जीव-जन्तु निर्भीक विचरण करते है। इस दौरान महिलाओं ने पैदल मार्ग पर स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस मौके पर प्रेमा रावत, सुशीला सेमवाल, पूजा रावत, अनीता देवी, मंजू जोशी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑलवेदर परियोजना में देवागण में प्रशासन ने तोड़ा मकान
Next: साईबर सेल ने 20098 रूपये की धनराशि रिकवर करवाई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.