Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • दूसरे दिन भी जारी रही सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी
  • रुद्रप्रयाग

दूसरे दिन भी जारी रही सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और 44 श्रम कानूनों को खत्म करने के विरोध में सीटू से संबंद्ध संगठनों की देशव्यापी दूसरे दिन भी जारी रही। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जनपद के पोस्ट आफिसों मे भी हडताल के चलते दूसरे दिन भी कोई कामकाज नहीं हो सका। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के बैनर तले विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय संगम बाजार में एकत्रित हुए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए नए बस अडडा तक तक केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही केन्द्र सरकार से किसान एवं मजदूरों की मांगों पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। ताकि उन्हें उनका मेहनताना मिल सके। इससे पहले संगम बाजार में आयोजित जनसभा सीटू के जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि आज के दिन देश के दस ट्रेड यूनियन श्रम कानूनों को बदलने एवं कमजोर करने के सवाल पर निजीकरण के विरोध, सामाजिक सुरक्षा एवं समान कार्य के लिए समान वेतन के सवाल पर लाखों मजदूर हड़ताल पर है। कहा कि भोजन माताओं व अन्य योजना कर्मियों को 24000 रुपये दिए जाने, नियमितीकरण, स्थाई नियुक्ति आदि के सवाल के साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के 6 सूत्रीय मांग को स्वीकृत कराने को लेकर देश भर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। ट्रेड यूनियनों की इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देशभर के 500 किसान संगठनों का भी समर्थन है। प्रदर्शन करने वालों किसान सभा के सीटू के वरिष्ठ नेता मदन सिंह, जय सिंह, जगदीप सिंह, भीम सिंह, विजय लाल, दर्शनी देवी चन्दा देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, सोनी देवी व विमला देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते जिले में मुख्य पोस्ट ऑफिस के साथ करीब 100 पोस्ट आफिसों में दूसरे दिन भी लेन देन एवं अन्य कामकाज पूरी तरह ठप रहा। जिससे उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेंडर निरस्त नहीं होने पर कोर्ट जाने की धमकी
Next: ऑलवेदर परियोजना में देवागण में प्रशासन ने तोड़ा मकान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.