Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विधायक कापड़ी ने किया धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण
  • ऊधम सिंह नगर

विधायक कापड़ी ने किया धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

रुद्रपुर।  खटीमा विधायक एवं उपनेता सदन भुवन कापड़ी ने शुक्रवार को घोसीकुआं और कुआंखेड़ा के सरकारी धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें दोनों सेंटरों पर अनियमिताएं मिलीं। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और सहकारिता के अफसरों से की है। शुक्रवार को धान खरीद केंद्रों में शिकायत की सूचना पर विधायक कापड़ी ने घोसीकुआं सेंटर का निरीक्षण किया। कापड़ी ने बताया कि निरीक्षण में सेंटर पर एक हजार कट्टे बारदाना आया है। इसमें से 700 कट्टे भरे जा चुके हैं और 300 कट्टा बचा हुआ है। जबकि सेंटर पर सिक्स आर में 1200 से ऊपर कट्टा भरा हुआ है। इसी तरह धान क्रय केंद्र कुआंखेड़ा में अभी तक कांटा नहीं लगा और न ही बारदाना आया है। जबकि धान क्रय केंद्र 1 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। मामले को लेकर कापड़ी ने जिलाधिकारी और सहकारिता के जनपद स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई को कहा। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। इस तरह के घपले और कांटे नहीं खुलना किसानों के साथ अन्याय और लापरवाही है। इधर, एडीओ कोऑपरेटिव अपर्णा वल्दिया का कहना कि वह मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही वह इस मामले में कुछ बता पाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाएं दिवाली, पर रखें सुरक्षा का ख्याल
Next: नगर पालिका ने काम करवाने को विधायक से मांगा बजट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चिकित्सकों के तबादले के विरोध में आशा वर्करों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.