Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धूमधाम से मनाएं दिवाली, पर रखें सुरक्षा का ख्याल
  • देहरादून

धूमधाम से मनाएं दिवाली, पर रखें सुरक्षा का ख्याल

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

देहरादून। दीपावली पर पटाखों की चिंगारी, शोर एवं धुआं नुकसानदेह हो सकता है। इसीलिए त्योहार धूमधाम से जरूर मनांए, पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल जरूर रखें। कोरोनेशन की बर्न यूनिट के प्रभारी डा. कुश एरन का कहना है कि पटाखे चलाते समय विशेष एहतियात बरतें। बच्चों एवं बुजुर्गों को तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रखें। ईएनटी विशेषज्ञ डा. विकास सिकरवार और डॉ. पीयूष त्रिपाठी के मुताबिक पटाखों से 80 डेसिबल से अधिक स्तर की आवाज निकलती है। जिस कारण बहरापन, उच्च रक्तचाप और अनिद्रा जैसी स्थिति आ जाती है। सांस एवं दमा रोग विशेषज्ञ डा. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि धुएं से बच्चे, गर्भवती महिलाएं और सांस की दिक्कतों वालों को समस्या हो सकती हैं। हवा में धूल के कणों के साथ घुले बारूद के कण और धुएं के संपर्क में ज्यादा देर रहने वालों को खांसी, आंखों में जलन, त्वचा में चकत्ते पड़ने के साथ उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

स्किन और आंखों पर बुरा प्रभाव:   चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल आर्य, डा. सादिक उमर, डा. नाजिया खातून और डा. भव्या संगल बताते हैं कि पटाखे सर्तकता से नहीं चलाने पर त्वचा झुलस सकती है और इस पर लंबे समय तक जले का निशान बना रहता है। पटाखों के जलने से त्वचा, बाल और आंखों की पुतलियों को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। पटाखों में मौजूद नुकसानदेह रसायन त्वचा में शुष्कता और एलर्जी पैदा करते हैं। रसायनों के फैलने से बालों के रोमकूप कमजोर पड़ जाते हैं। बाल टूटने लगते हैं और बालों की प्राकृतिक संरचना भी बिगड़ती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सुशील ओझा और डा. चिराग बहुगुणा ने बताया कि पटाखों के कारण आखों में जरा सी चोट भी एलर्जी और नेत्रहीनता की स्थिति पैदा करती है। दुर्घटना से बचने के लिए चश्मा आदि पहनें। रंगोली बनाने के बाद अपनी आंखों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। ताकि रासायनिक पदार्थ आंख में न जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक की आत्महत्या में कंपनी पर केस
Next: विधायक कापड़ी ने किया धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.