Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नगर पालिका ने काम करवाने को विधायक से मांगा बजट
  • नैनीताल

नगर पालिका ने काम करवाने को विधायक से मांगा बजट

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल के विकास कार्यों व आंतरिक सड़कों की दुर्दशा को ठीक करने को लेकर शुक्रवार को विधायक सरिता आर्य समेत सभासद और निकाय कर्मियों की बैठक हुई। पालिका सभासदों ने लंबे समय से शहर के आंतरिक मार्गों की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए विधायक से जल्द से जल्द शहर के आंतरिक मार्गों, विद्युत व्यवस्था, पेयजल टैंक को ठीक करने के लिए बजट आवंटित करने की मांग की। पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि कर्मियों के वेतन, विकास के लिए विधायक निधि से बजट जारी किया जाए। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने विधायक से नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के पदों को बढ़ाए जाने की मांग की। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखेंगी। दरअसल नगर पालिका स्वतंत्र इकाई है इसके पास टैक्स कलेक्शन सहित हर तरह के अधिकार हैं। ऐसे में वह शहरी विकास सचिव से भी पालिका के लिए बजट उपलब्ध करावाने की मांग करेंगी। यहां मनोनीत सभासद मनोज जोशी, गजाला कमाल, कैलाश रौतेला, रेखा आर्य, सागर आर्य, सपना बिष्ट, भागवत रावत, राजू टाक, मनोज जगाती, पुष्कर बोरा, तारा राणा, निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन चिलवल, रितेश कपिल, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद महासचिव सोनू सहदेव आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक कापड़ी ने किया धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण
Next: एंड्रायड मोबाइल फोन को लेकर गूगल पर 1337.76 करोड़ का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.