Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वेतन नहीं पर सम्मान जरूर…..
  • उत्तराखंड

वेतन नहीं पर सम्मान जरूर…..

RNS INDIA NEWS 09/06/2020
rns featured image new

नैनीताल। दो माह से वेतन न मिलने तथा एक दिन के वेतन कटौती के विरोध में सोमवार को निकाय और सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन। सांकेतिक प्रदर्शन के बाद पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा का घेराव कर उन्हें ज्ञापन दिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि उन्हें शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।निकाय और सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का कहना है कोरोना संक्रमण के प्रतिकूल समय में निकाय कर्मी जिम्मेदारी से अपना काम कर रहे हैं। उन्हें कोरोना वारियर्स का तमगा दिया गया तथा विभिन्न मंचों में फूल मालाओं व अभिवादन कर सम्मान भी दिया जा रहा है। लेकिन दो माह से वेतन न मिलने के कारण वह परेशान हैं। उनके समक्ष रोजी रोटी समेत बच्चों के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। संगठन प्रतिनिधियों ने एक दिन का वेतन काटकर सीएम राहत कोष में जमा करने को भी अव्यावहारिक करार दिया। पर्यावरण मित्रों का कहना है कि उन्हें नियत वेतन उनके भरण पोषण के लिए हो पाता वह भी समय से नहीं मिलता है। चेतावनी दी कि शीघ्र उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।नगरपालिका ईओ अशोक कुमार वर्मा ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वेतन के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जा रही है। लॉकडाउन के चलते नगरपालिका की आर्थिक हालात कार्मिकों से भी छिपे नहीं हैं। इस मौके पर निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ईश्वरी दत्त बहुगुणा, सचिव रितेश कपिल, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, महासचिव सोनू सहदेव, गोपाल सिंह नेगी, अमर सिंह, सुभाष, नारायण राम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण सामुदायिक प्रसार को रोकने हेतु सैंपलिंग की तैयारी
Next: सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध किया अभियोग पंजीकृत

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.