Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना संक्रमण सामुदायिक प्रसार को रोकने हेतु सैंपलिंग की तैयारी
  • उत्तराखंड

कोरोना संक्रमण सामुदायिक प्रसार को रोकने हेतु सैंपलिंग की तैयारी

RNS INDIA NEWS 08/06/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण के सामुदायिक प्रसार (कम्युनिटी ट्रांसफर) को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सर्विलांस और सैंपलिंग इन बढ़ाई जानी है जिससे सामुदायिक संक्रमण का पता चल सके यह बात जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में आयोजित एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आशा, एएनएम के माध्यम से सर्विलांस व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा मेडिकल जांच मे तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा की कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग की जाएगी जिससे संक्रमण के क्षेत्र का पता चल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों कि रेंडम सैंपल की जाय इनके साथ-साथ अन्य लक्षण वाले लोगों की भी सैंपल लिए जाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण का सामुदायिक प्रसार तो नहीं हुआ है इसका पता करने के लिए गांव में जाकर सैंपलिंग करनी होगी और उसे रोकने के लिए ठोस योजना तैयार करनी होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पॉजिटिव आने की दशा में संक्रमित व्यक्ति को नजदीकी कोविड-19 भर्ती केयर सेन्टर में भर्ती कर उसका उपचार किया जाएगा व ज्यादा लक्षण वाले व्यक्तियों को बेस चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को और अधिक सजग रहने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी प्राप्त की। इस बैठक में उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सविता हयांकी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश पुरोहित, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला कार्यक्रम समन्वयक दीपक भट्ट, विनोद राठौर के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा से निपटने के लिए जनपद में खोली गयीं 03 अस्थायी चौकियां तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा आपदा से बचाव हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
Next: वेतन नहीं पर सम्मान जरूर…..

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.