Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वर्षों से एक ही स्थान पर डटे लोनिवि अभियंताओं के कार्य क्षेत्र बदलने की मांग
  • देहरादून

वर्षों से एक ही स्थान पर डटे लोनिवि अभियंताओं के कार्य क्षेत्र बदलने की मांग

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने अपर सचिव लोनिवि उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मोर्चा ने कहा कि लोनिवि के विभिन्न खंडों में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता एक ही खंड में कई वर्षों से डटे हैं। जिसके चलते अधिकारियों व नेताओं का गठजोड बनने से विभिन्न विकास योजनाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। कहा कि वर्षों से एक ही खंड में डटे विभिन्न संवर्गों के अभियंताओं के खंड और कार्यक्षेत्र बदले जाएं। जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाये रखने के साथ साथ भ्रष्टाचार पर भी रोक लग सके। मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने अपर सचिव आरके सुधांशु से मुलाकात कर सौंपे ज्ञापन में कहा कि वर्षों से एक ही स्थान (खंड) में कुंडली मारे अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं के तबादले कर उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव में बदलावा किया जाय। कहा कि एक ही स्थान पर जमे होने के कारण अधिकारियों -नेताओं- बड़े ठेकेदारों के गठजोड़ व साठगांठ के चलते कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। जिससे बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी का भारी खेल हो रहा है। अधिकारियों, नेताओं एवं ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते निविदाओं में जहां 20 से 30 फ़ीसदी न्यून (बिलो) दर पर टेंडर स्वीकृत होने चाहिए थे। वहां 2- 4 फ़ीसदी बिलो दर पर टेंडर स्वीकृत हो जाते हैं। तथा इसी प्रकार वर्क आर्डर में भी भारी घालमेल किया जाता है। इस साठगांठ के चलते सरकार को जहां भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं ईमानदारी से काम करने वाले ठेकेदार हाशिए पर डाल दिए जाते हैं। नेगी ने बताया कि उनकी शिकायत पर अपर सचिव आरके सुधांशु ने लोनिवि के अधिकारियेां को पूरे डाटा रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन सामग्री की ओवर लोडिंग में कोतवाली पुलिस ने 21 डंपर किए सीज
Next: प्रशिक्षु आईएएस स्वास्थ्य सेवाओं से हुए रूबरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.