Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रशिक्षु आईएएस स्वास्थ्य सेवाओं से हुए रूबरू
  • देहरादून

प्रशिक्षु आईएएस स्वास्थ्य सेवाओं से हुए रूबरू

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सात इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस) प्रशिक्षु शैक्षिक भ्रमण पर गुरुवार को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वे यहां ओपीडी और इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं से रूबरू हुए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके चंदोला ने उन्हें सरकार की स्वास्थ्य सेवा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अगुवाई में आईएएस प्रशिक्षुओं ने सबसे पहले ओपीडी का भ्रमण कर मरीजों के पंजीकरण से लेकर चिकित्सीय परामर्श को देखा। साथ ही मौके पर मरीजों से स्वास्थ्य सेवा को लेकर चर्चा भी की। आईएएस प्रशिक्षुओं ने इमरजेंसी, औषधी वितरण केंद्र, इंजेक्शन कक्ष, पैथोलॉजी लैब, महिला और पुरुष वार्ड का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। सरकारी अस्पताल के परामर्श दाता एचबी नौडियाल ने बताया कि आईएएस प्रशिक्षुओं ने शैक्षिक भ्रमण में स्वास्थ्य सेवाओं की गहनता से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तपेदिक रोगियों को पोषण सामग्री भी वितरित की। उन्हें शैक्षिक भ्रमण के बारे में बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्षों से एक ही स्थान पर डटे लोनिवि अभियंताओं के कार्य क्षेत्र बदलने की मांग
Next: जनता दरबार में विधायक पुंडीर ने सुनी जनता की समस्याएं  

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.