Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • उत्तराखंड पुलिस की लूटी गयी एके 47 राइफल बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड पुलिस की लूटी गयी एके 47 राइफल बरामद

RNS INDIA NEWS 25/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। नानकमत्ता और यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस की लूटी गयी एके 47 राइफल बरामद कर ली है। हालांकि, राइफल लूटकर भागने वाला इनामी हत्यारोपी और उसके बेटे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमले, लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। नानकमत्ता थाने में वर्ष 2018 में पत्नी की हत्या के आरोप में जसवंत सिंह उर्फ जस्सा निवासी राघवपुर, हजारा पीलीभीत यूपी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। लगातार फरार रहने पर उस पर 2500 का इनाम घोषित है। बीते शुक्रवार को पीलीभीत में लोकेशन ट्रेस होने पर नानकमत्ता से एसआई जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम वीरखेड़ा, पुलिस चौकी रमनगरा थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत गयी थी। वहां दबिश के दौरान पुलिस की जसवंत और उसके बेटों से मुठभेड़ हो गयी। इसी बीच आरोपी पुलिसकर्मी के हाथ से एके 47 रायफल छीनकर खेतों की ओर भाग गये।

इनामी बदमाश को पकड़ने गई उत्तराखंड पुलिस पर हमला कर एके-47 लूटी

सूचना मिलते ही नानकमत्ता एसओ कमलेश भट्ट भी फोर्स लेकर देर रात पीलीभीत पहुंचे। इसके बाद यूपी और नानकमत्ता पुलिस ने कम्बोजनगर, माधोटांडा के जंगल में आरोपियों की तलाश में कांबिंग की। शनिवार देर रात जंगलों में एके 47 बरामद कर ली गयी, लेकिन जसवंत सिंह और उसके बेटे नहीं पकड़े जा सके। नानकमत्ता एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि एके 47 रायफल माधोटांडा थाने में जमा करायी गयी है। थाना माधोटांडा में जसवंत सिंह व अन्य के खिलाफ धारा 353, 307, 394 के तहत मुकदमा कायम किया है। बताया कि जसवंत सिंह के खिलाफ थाना माधोटांडा यूपी में हत्या, जान से मारने की धमकी और 25 आर्म्स एक्ट में मुकदमे हैं। टीम में एसओ के अलावा एसएसआई नवीन बुधानी, प्रकाश हेमचंद्र, एसओ माधोटांडा उमेश कुमार सोलंकी, चौकी प्रभारी कम्बोजनगर संजय कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निधि हत्याकाण्ड के तीनों आरोपी गिरफ्तार
Next: भारत में तेजी के साथ जारी है कोरोना का कहर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.