Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इनामी बदमाश को पकड़ने गई उत्तराखंड पुलिस पर हमला कर एके-47 लूटी
  • ऊधम सिंह नगर

इनामी बदमाश को पकड़ने गई उत्तराखंड पुलिस पर हमला कर एके-47 लूटी

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
rns featured image new

नानकमत्ता। यूपी में उत्तराखंड पुलिस की एक एके 47 राइफल लूटे जाने का मामला सामने आया है। वारदात तब हुई, जब यूएसनगर जिले की नानकमत्ता पुलिस टीम ढाई हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचने पीलीभीत गयी थी। बताया जा रहा है कि बदमाश ने अपने बेटों संग पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी राइफल लूट भाग निकले। तीन साल पहले नानकमत्ता थाने में पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी निवासी जसवंत सिंह उर्फ छीला सिंह पर अपनी पत्नी को अगवा करने और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जसवंत सिंह तबसे फरार था। इस पर पुलिस ने जसवंत पर ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
बताया जा रहा है कि इन दिनों वह कलीनगर तहसील के गांव मझारा गांव से पांच किलोमीटर दूर वन विभाग की फर्स्ट बीट में झोपड़ी डालकर अपने बेटों संग रह रहा है। शुक्रवार की रात नानकमत्ता पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो यहां से एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिये देर रात मौके पर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी जसवंत सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से एके-47 छीन ली और भाग निकले। मामले में पीलीभीत पुलिस ने राइफल लूटे जाने की पुष्टि की है, वहीं नानकमत्ता एसओ कमलेश भट्ट ने दबिश दिये जाने की बात तो कही लेकिन राइफल लूट की बात टाल गये।
जंगलों में कांबिंग तेज- देर रात नानकमत्ता पुलिस से राइफल लूटने की जानकारी के बाद उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। दोनों राज्यों की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में कांबिंग में जुट गयीं। लेकिन शनिवार देर शाम तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा था।
पत्नी की हत्या में वांछित की गिरफ्तारी को नानकमत्ता पुलिस आयी थी। आरोपी ने अपने बेटों संग पुलिस टीम से अभद्रता की और राइफल लूटकर भाग गया। आरोपियों की तलाश और घटना के खुलासे को चार टीमें लगायी गयी हैं। -किरीट कुमार, एसपी, पीलीभीत

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन युवकों ने की युवती की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Next: जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की छूट 30 जून तक बढ़ी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.