Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • भारत में तेजी के साथ जारी है कोरोना का कहर
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

भारत में तेजी के साथ जारी है कोरोना का कहर

RNS INDIA NEWS 25/04/2021
Corona

एक दिन में रिकॉर्ड 3.49 लाख से अधिक मामले

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले और 2,767 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली और महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।   पिछले तीन दिन में देश में 7500 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या रोज रिकार्ड तोड़ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इन मामलों के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,69,60,172 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 लाख के पार चली गई है। मंत्रालय के अनुसार इस अवधि के दौरान संक्रमण के कारण 2,767 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,92,311 पर पहुंच गई है। संक्रमण के मामले बढऩे का सिलसिला थम नहीं रहा है और देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26,82,751 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.82 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 83.05 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,40,85,110 हो गई है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.13 प्रतिशत रह गई है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।  कोरोना के कहर से देश को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। लगातार चौथे दिन देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और ऐसा आज तक दुनिया के किसी देश में नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें
एक दिन में जिन 2,767 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 676 की महाराष्ट्र, 357 की दिल्ली, 222 की उत्तर प्रदेश, 218 की छत्तीसगढ़, 208 की कर्नाटक, 152 की गुजरात, 110 की झारखंड और 104 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में हुई। देश में इस महामारी से अब तक कुल 1,92,311 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 63,928 लोगों की महाराष्ट्र, 14,283 की कर्नाटक, 13,475 की तमिलनाडु, 13,898 की दिल्ली, 10,959 की उत्तर प्रदेश, 10,884 की पश्चिम बंगाल, 8,356 की पंजाब और 7,616 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, और कर्नाटक में रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है और यहां रोजाना 15  हजार से अधिक संक्रमण के केस आ रहे हैं।

12 राज्यों में हालात खराब
मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इन राज्यों में कुल 74.15 फीसदी केस
देश में संक्रमण के कुल मामलों में से 74.15 फीसदी केस महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं। यही नहीं उपचाराधीन 66.66 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात और केरल से हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पुलिस की लूटी गयी एके 47 राइफल बरामद
Next: उत्तराखंड आने के लिए करना होगा यह काम, परिवहन विभाग ने जारी किया QR कोड।

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.