Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद

RNS INDIA NEWS 22/02/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद हो गया। समाचार एजेंसी आरएनएस के अनुसार शहादत सियाचिन ग्लेशियर में हुयी है जहा हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान पुत्र सेवानिवृत सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम कान्हरवाला भानियावाला डोईवाला देहरादूंन, देश के लिए शहीद हो गये हैं।
देश के लाल की सियाचिन ग्लेशियर में शहीद होने की खबर से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के कान्हरवाला, भानियावाला में रहने वाले जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। उनके पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान भानियावाला में रहते हैं। जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में कार्यरत थे उनकी उम्र 35 वर्ष थी। उनकी माता विमला देवी हैं। वह विवाहित थे उनकी पत्नी का नाम किरण चौहान है इनके कोई संतान नहीं है। कल रात्रि सेना द्वारा उनके परिवार को संपर्क कर उनके शहीद होने की सूचना दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी के कारण वहां से पार्थिव शरीर को लाने में समय लग रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर कल शाम या परसों तक डोईवाला पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विज्ञान प्रतियोगिता में इंडियन एकेडमी की टीम को पहला स्थान
Next: मौसम पूर्वानुमान : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.