Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में 3893 कोरोना केस, 6 मौत
  • देहरादून

उत्तराखंड में 3893 कोरोना केस, 6 मौत

RNS INDIA NEWS 25/01/2022
Corona

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को 3893 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिंता की बात है कि कोविड संक्रमण की वजह से छह संक्रमितों की मौत भी हुई है। जबकि, ऋषिकेश में 38 पर्यटकों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा चार लाख 73 सौ से अधिक हो गया है। जबकि मरने वालों की संख्या 7497 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को अल्मोड़ा में 154, बागेश्वर में 64, चमोली में 189, चम्पावत में 90, देहरादून में 1316, हरिद्वार में 609, नैनीताल में 585, पौड़ी में 214, पिथौरागढ़ में 90, रुद्रप्रयाग में 108, टिहरी में 100, यूएस नगर में 290 और उत्तरकाशी में 84 नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को देहरादून में एक, हरिद्वार में एक, नैनीताल में दो, पौड़ी में एक जबकि यूएस नगर में भी एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
मंगलवार को राज्य में नए मिले मरीजों और ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या तकरीबन समान रही। 3849 मरीजों को अस्पतालों व होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या अब 31236 रह गई है। राज्य में 29 हजार सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 26 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 13.68 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 88 प्रतिशत के करीब चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बार लाइसेंस दिलाने के नाम पर 10.60 लाख की ठगी
Next: 53 लाख रुपये नहीं लौटाने के आरोप में दंपति समेत तीन पर केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.