Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

नई टिहरी। नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अब 9 जून को वार्ड सभासद पदों के लिए मतदान होगा।

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार और कांग्रेस के राजेंद्र गुसाईं चुनाव मैदान में थे। भाजपा मंडलाध्यक्ष साकेत बिजल्वाण ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके शपथपत्र में कुछ तथ्यों को छिपाया गया है। शिकायत में कहा गया कि राजेंद्र गुसाईं बाल कल्याण समिति में सदस्य पद पर कार्यरत हैं, जो लाभ के पद की श्रेणी में आता है।

रिटर्निंग अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी से मामले में दोपहर 12 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा था। डॉ. शर्मा के अनुसार निर्धारित समय सीमा तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय के बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सूरत सिंह आर्य और मनवीर नेगी ने आरोप लगाया कि प्रत्याशी को जवाब देने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया तथा चुनाव प्रक्रिया में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया।

उधर, भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने बाजार में विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष राणा, साकेत बिजल्वाण, मंगल सिंह गुसाईं, सचिन भंडारी, उज्ज्वल कोहली, उत्सव कोहली और राजवीर पुंडीर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Next: पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.