Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल
  • देहरादून

ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। गुरुवार देर रात दिल्ली से नेरवा की तरफ जा रहा ट्रक कोटी से पहले कोलिया खड्ड के पास स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विकासनगर उप जिला चिकित्साल में भर्ती कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक और दोनों घायल हिमाचल प्रदेश के नेरवा के निवासी हैं। वह दिल्ली से टमाटर बेचकर वापस नेरवा जा रहे थे। कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे स्थानीय निवासियों ने सूचना दी कि कोटी से पहले कोलिया खड्ड में एक ट्रक खाई में गिर गया है। जिसमें तीन लोग सवार थे। बताया कि सूचना पर तत्काल थाना कालसी पुलिस मौके पर पहुंची व एसडीआरएफ को भी सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों और मृतक को बाहर निकाला गया। घायलों और मृतक को प्राईवेट वाहन से विकासनगर चिकित्सालय भेजा गया। मृतक की पहचान इसराइल (28 वर्ष) पुत्र मसर निवासी ग्राम जलाला नेरवा हिमाचल प्रदेश व घायलों की पहचान असलम पुत्र नूर अहमद व गुलाम पुत्र मूर्तजा निवासी नेरवा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बताया कि घायलों को काफी चोंटे आई हैं। वाहन को असलम चला रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि तीनों लोग ट्रक में दिल्ली से टमाटर बेचकर वापस नेरवा जा रहे थे। घायल असलम ने बताया कि गाड़ी में अचानक आवाज आने से स्टेरिंग फेल हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
Next: फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर सीने में घोंपा चाकू; दिल्ली के अमन विहार में छात्र की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.