Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर सीने में घोंपा चाकू; दिल्ली के अमन विहार में छात्र की हत्या
  • राष्ट्रीय

फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर सीने में घोंपा चाकू; दिल्ली के अमन विहार में छात्र की हत्या

RNS INDIA NEWS 27/06/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र में एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस हमले में कक्षा 10वीं के छात्र दीपांशु (15 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने दीपांशु पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये हमला पुरानी रंजिश या आपसी झगड़े का नतीजा हो सकता है, हालांकि पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने गली के ही दो लड़कों पर आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन का कहना है कि उसके भाई को एक प्लानिंग के साथ मारा गया था। दो जगह चाकू से हमले किए गए। चाकू से एक बार हमला सीने पर हार्ट के पास किया गया था।
मृतक की मां ने कहा, मेरे तीन बच्चे घर पर खाना खा रहे थे। किसी का फोन आया था और एक बेटे को उसने नीचे बुलाया था। उसी समय उसको मार दिया। सोनू और मोनू नाम के लड़कों ने मेरे बेटे को मारा है। ये दोनों अपनी मौसी के घर पर रहते थे। अंदर गली में बुलाकर मेरे बेटे को मारा।
दीपांशु के भाई ने कहा, वो आईटीआई कॉलेज से पढ़कर लौटा था। शाम के करीब 6 बज रहे थे। उसके भाई ने इसी साल 10वीं के पेपर दिए थे। शाम को खाना खाते समय उसको दो बार कॉल आई थी। दूसरी कॉल के बाद वो नीचे गया था। उसके बाद जैसे ही वो घर से बाहर निकला, सोनू-मोनू नाम के दो भाइयों ने चाकू से उसको मारा। सीने पर चाकू से वार किया गया।
फिलहाल अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल
Next: उत्तराखंड के 1300 बेरोजगार युवाओं से बिहार में पंजीकृत संस्था-सिडको में ठगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.