Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रक बिक्री का झांसा देकर 10.90 लाख रुपये ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रक बिक्री का झांसा देकर 10.90 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ट्रक बिक्री का झांसा देकर आरोपियों ने एक व्यक्ति से ऑनलाइन 10.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगजीत सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी लालपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर 2025 को उन्होंने सोशल मीडिया एप पर एक ट्रक का विज्ञापन देखा था। इस पर उन्होंने विज्ञापन में लिखे मोबाइल फोन नंबर पर कॉल की। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सुमित कुमार बताया और कहा कि उनका दिल्ली में जेएस ट्रक सेल्स नाम से ऑफिस है। वह एक फाइनेंस कंपनी के ट्रक की खरीद-फरोख्त देखते हैं। उसने विश्वास दिलाने के लिए अपना आधार कार्ड भेजा। इस पर उन्होंने झांसे में आकर विभिन्न तारीखों में ऑनलाइन कुल 10.90 लाख रुपये की रकम भुगतान कर दी। भुगतान के बाद वह अपने परिचित मुख्तयार सिंह के साथ ट्रक लेने शुभम पार्किंग यार्ड सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल गए। वहां जाकर उन्हें पता चला कि यह ट्रक फाइनेंस कंपनी की ब्रांच हाजीपुर बिहार में है। उन्होंने कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल पर बात की। कर्मचारी ने बताया कि यह ट्रक बिक्री का नहीं है। उसने कहा कि उनके कैंसिल चेक भेजने पर वह रकम रिफंड कर देगा। आरोप लगाया कि सुमित कुमार ने अपने पार्टनर प्रशांत व कुमार लाल के साथ मिलकर साजिश करते हुए ऑनलाइन फ्राड किया है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 25 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खटीमा के बिरिया मझोला में गुलदार के हमले में महिला घायल
Next: आठवें वेतनमान के लिए लामबंद हुए रेल कर्मचारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.