Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा के बिरिया मझोला में गुलदार के हमले में महिला घायल
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा के बिरिया मझोला में गुलदार के हमले में महिला घायल

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। किलपुरा रेंज के बिरिया मझोला में सोमवार को गुलदार के हमले में एक महिला घायल हो गई। वहीं खटीमा रेंज के पुन्नापुर में गुलदार ने हमला कर नीलगाय मार दी। खटीमा की तीनों रेंज में गुलदार का आतंक है। इससे लोगो में दहशत का माहौल है। सोमवार को बिरिया मझोला में घर के आंगन में खड़ी 40 वर्षीय जुलैखा पत्नी सुलेमान पर गुलदार ने हमला कर दिया। जुलैखा की चीख-पुकार पर परिजन और पड़ोसियों के आने से गुलदार भाग गया। सूचना पर वन दरोगा राजेंद्र राणा ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। वन दरोगा ने बताया कि घायल महिला को 108 एंबुलेंस से उप चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वन दरोगा खीमानंद आर्य ने बताया कि रविवार को भी देवकला में गुलदार दिखाई दिया था। इस पर वहां ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वहीं मंजरा ग्राम में गुलदार के आतंक को देखते हुए पिंजरे लगाए गए हैं। खटीमा रेंज में भी गुलदार का आतंक है। पुन्नापुर के एक खेत में गुलदार ने नीलगाय को मार दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इधर, दो सप्ताह पूर्व सुरई रेंज के बग्गा 54 में बाघ के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में पत्रकार के घर से लाखों के जेवर, नकदी चोरी
Next: ट्रक बिक्री का झांसा देकर 10.90 लाख रुपये ठगे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.