Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आठवें वेतनमान के लिए लामबंद हुए रेल कर्मचारी
  • देहरादून

आठवें वेतनमान के लिए लामबंद हुए रेल कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून रेलवे स्टेशन पर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की देहरादून शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों ने आठवां वेतमान लागू करने की मांग उठाई। अधिवेशन में रेलवे के निजीकरण की तैयारी का भी पुरजोर विरोध किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा का यूनियन पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। मीणा समाज के कर्मचारियों ने उन्हें 42 मीटर लंबी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मांग की कि सरकार 8वां वेतन आयोग अति शीघ्र लागू करे। इसके साथ ही उन्होंने सेफ्टी कैडर के लिए रिस्क अलाउंस, ट्रैक मेंटेनर्स के लिए एसडीसीई भर्ती प्रक्रिया को सभी के लिए खोलने, रनिंग अलाउंस में 25 प्रतिशत माइलेज बढ़ोतरी और महिला लोको पायलटों के लिए विभागों में समान योजना लागू करने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रेलकर्मियों की जायज मांगों को अनसुना किया गया, तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगा। नरेश गुरुंग दोबारा बने शाखा मंत्री इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा की अध्यक्षता और मंडल सचिव राजेश चौबे के संचालन में सर्वसम्मति से शाखा का चुनाव संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में नरेश गुरुंग को शाखा मंत्री और तेजिन्दर सिंह को शाखा अध्यक्ष चुना गया। जगदीश कपरवाण को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अरविंद केशव, राकेश चंद, अर्जुन सिंह नेगी और आशिमा को सहायक शाखा मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यालय का उद्घाटन किया अधिवेशन के दौरान महामंत्री ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर एमपी चौबे, प्रेम सोनकर, सोहेल खालिद, नरेंद्र त्यागी और मुरादाबाद से आए मनोज शर्मा आदि रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक बिक्री का झांसा देकर 10.90 लाख रुपये ठगे
Next: सीएम धामी के नेतृत्व में जनसेवा का रिकॉर्ड, 474 कैंपों से 3.77 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.