Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • तेंदुए की 2 खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी

तेंदुए की 2 खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/02/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)   उत्तरकाशी की पुरोला पुलिस ने वन्य जीव तस्करी में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने एक वन्य जीव तस्कर को तेंदुए की दो खाल के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार  अभियुक्त उक्त खालों को रिखनाड़ लाखामण्डल के जंगलों से लाकर तराई के एरिया में उच्च दामों पर बेचने के लिये ले जा रहा था। शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते सीओ ऑपरेशन प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान  अर्पण यदुवंशी के दिशा निर्देश पर जनपद में वन्य जीव एवं जीवों के अंगों  की तस्करी के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुये पुलिस व एसओजी की टीमें संदिग्ध तत्वों, तस्करों, माफियाओं को चिन्हित कर उन पर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में एसओजी उत्तरकाशी की  गहन छानबीन एवं   सटीक जानकारी के तहत  एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा, व थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली की एक संयुक्त टीम ने गत शुक्रवार देर रात को  देहरादून- नौगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरड़ाखड्ड के पास से देहरादून के लाखामंडल निवासी वरूण उर्फ लक्की पुत्र बलराम उम्र 29 वर्ष को तेंदुए की दो खाल की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया।  पुलिस द्वारा वन्य जीव की खाल की तस्दीक हेतु वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। प्रंशात ने बताया कि  अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त को शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।   सीओ प्रंशात कुमार ने बताया कि पुलिस व एसओजी की टीम पिछले कई दिनों से इसकी निगरानी कर रही थी।
बताया कि गुलदार वन्य जीव की दुर्लभ होने वाली प्रजातियों मे एक है, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 1 मे इसे उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्राप्त वन्य जीव प्रजातियों  में रखा गया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा, एसआई राजेश कुमार,अब्बल सिंह,प्रवीन परमार, सूरज सिंह, दीपक नेगी, वाईल्ड लाइफ की टीम शमिल थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस चोरी होते देख काटा हंगामा
Next: नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.