Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस चोरी होते देख काटा हंगामा
  • पौड़ी

घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस चोरी होते देख काटा हंगामा

RNS INDIA NEWS 17/02/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। नगर निगम के अंतर्गत कालाबड़ क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस चोरी करते हुए एक कर्मचारी को उपभोक्ताओं ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिस पर कर्मचारी पर नाराजगी जताते हुए उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए एजेंसी अधिकारियों को तत्काल बाजार पुलिस चौकी पहुंचने को कहा। कालाबड़ क्षेत्र में कोटद्वार गैस एजेंसी का सिलिंडर वितरण प्वाइंट है। शनिवार सुबह वहां सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने देखा कि ट्रक के अंदर सिलिंडर से गैस निकाली जा रही है इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। हालांकि, मौके का लाभ उठाकर सिलिंडर से छेड़छाड़ कर रहा कर्मचारी भाग गया। लोगों का कहना था कि लंबे समय से सिलिंडर का वजन कम मिल रहा था जिसकी शिकायत कोटद्वार गैस एजेंसी के अधिकारियों को की जा रही लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। लोगों ने आरोप लगाए कि कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से उपभोक्ताओं को चूना लगाया जा रहा है। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए बाजार चौकी में तलब किया। उधर, कोटद्वार गैस एजेंसी के मैनेजर कैलाश अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल का नंबर हैक कर ग्राहकों से रकम ऐंठी
Next: तेंदुए की 2 खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.