Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहरी विकास मंत्री के आवास को घेरने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका
  • देहरादून

शहरी विकास मंत्री के आवास को घेरने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका

RNS INDIA NEWS 06/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून में बस्तियों के नियमितिकरण की मांग को लेकर गुरुवार को शहरी विकास मंत्री के आवास को घेरने जा रहे विभिन्न राजनीतिक और जन संगठनों के लोगों को पुलिस ने यमुना कॉलोनी गेट पर रोका। इससे खफा लोगों ने सरकार के प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मंत्री के पीआरओ को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि जल्द बस्तियों का नियमितिकरण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।सीआईटीयू, एटक, इंटक, सीपीएम, सपा, बसपा, किसान सभा, एसएफआई से जुड़े लोग जुलूस के रूप में यमुना कॉलोनी पहुंचे। पुलिस ने इससे पहले ही यमुना कॉलोनी का गेट बंद कर दिया था। आक्रोशित लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि सरकार कई बार बस्तियों के नियमितिकरण को लेकर आश्वासन दे चुकी है। इसके लिए दो अध्यादेश भी लाया गया, लेकिन अब तक बस्तियां नियमिति नहीं की गई। अब एनजीटी के आदेश का हवाला देकर बस्तियों को उजाड़ा जा रहा है, जिससे बस्ती के लोगों में आक्रोश है। जीवन भर की कमाई लगाने के बाद लोग बेघर हो जा रहे हैं। चेताया कि बस्ती के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शंकर गोपाल, लेखराज, राजेंद्र पुरोहित, अनंत आकाश, अनिल कुमार, गंगाधर नौटियाल, हेमा वोरा, नितिन मलेठा, हिमांशु चौहान, हरबीर कुशवाह, एसएस रजवार, राम सिंह भंडारी, रविंद्र नौडियाल, विनोद‌ बडोनी, विजय भट्ट, शैलेंद्र परमार, हरीश कुमार, गुरू प्रसाद पेटवाल, रेखा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूर्मांचल परिषद की महिलाओं ने टपकेश्वर में मनाया वट सावित्री का पर्व
Next: असुरक्षित पुलों का जीर्णोद्वार प्राथमिकता पर किया जाए :  अपर मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.