Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • असुरक्षित पुलों का जीर्णोद्वार प्राथमिकता पर किया जाए :  अपर मुख्य सचिव
  • देहरादून

असुरक्षित पुलों का जीर्णोद्वार प्राथमिकता पर किया जाए :  अपर मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 06/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने प्रदेश में असुरक्षित पुलों का तत्काल जीर्णोद्वार करने और सड़कों पर क्रेश बैरियर का निर्माण भी तय डेडलाइन के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए,यह निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए। अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों में हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 94 असुरक्षित पुल चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 34 पुलों का जीर्णाद्धार कर दिया गया है, शेष पर काम किया जा रहा है।
इसी तरह 15 झूला पुलों का इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष सभी चिन्हित स्थानों पर क्रेश बैरियर लगा दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फर्नीचर के बीते वित्तीय वर्ष में सरकारी स्कूलों में 12 मेगावाट के सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, इस वर्ष 2074 स्कूलों में 15.5 मेगावाट के सोलर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में ई-आफिस से काम काज में तेजी लाई जाए।
बैठक में भू-अभिलेख व अन्य शासकीय अभिलेखों का डिजिटाईजेशन कार्य दो वर्ष की अवधि में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 13 इम्प्लाइमेंट केन्द्रों को स्वरोजगार केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 250 पंचायत भवनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव सी रविशंकर, रंजना राजगुरू उपस्थित हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहरी विकास मंत्री के आवास को घेरने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका
Next: मैच में जितने छक्के लगेंगे, उससे पांच गुना पौधे रोपेंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.