Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर के मैन पॉवर सप्लायर से 26 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर के मैन पॉवर सप्लायर से 26 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 24/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर में एक सिक्योरिटी एवं लेबर सप्लाई फर्म संचालक ने करीब 26 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम दानपुर, रुद्रपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कार्यालय क्वालिफाइड सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के नाम से पीएसए प्लाजा में संचालित होता है। जनवरी 2024 में उनकी मुलाकात अमेठी निवासी रूप कुमार सिंह से हुई। उसने खुद को गुरुग्राम स्थित एम 3 एम ग्रुप में एचआर बताया और मैनपावर सप्लाई के लिए 45 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया। इस पर उन्होंने तीन महीने तक संबंधित कंपनी को मैनपावर उपलब्ध कराई। इसके एवज में लगभग 31 लाख रुपये के बिल बने। आरोप है कि रूप कुमार ने केवल आंशिक भुगतान किया। इसमें 2.5 लाख रुपये नकद और दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 2.5 लाख रुपये दिए गए। जब वह भुगतान की स्थिति जानने के लिए एम 3 एम ग्रुप गुरुग्राम पहुंचे तो पता चला कि रूप कुमार सिंह वहां से नौकरी छोड़ चुका है। साथ ही कंपनी में कोई बिल भी जमा नहीं किया गया था। आरोप है कि पूरी रकम सुनियोजित तरीके से विभिन्न खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से निकाली गई है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस किल्लत पर सड़क जाम, पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ हटाई
Next: ध्वस्तीकरण के विरोध में जेसीबी के आगे लेटे लोग, हंगामे के बाद प्रशासन लौटा बैरंग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.