Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गैस किल्लत पर सड़क जाम, पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ हटाई
  • ऊधम सिंह नगर

गैस किल्लत पर सड़क जाम, पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ हटाई

RNS INDIA NEWS 24/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। शहर में गैस सिलेंडरों की किल्लत ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया। गाबा चौक स्थित इंडेन गैस एजेंसी और बिलासपुर मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात ठप हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकारीं। इसके बाद लोग पीछे हटे और जाम खुल सका। लोगों का कहना है कि कई दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उपभोक्ता रात 12 बजे से ही लाइन में लग रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय और प्रभारी डीएसओ मलकीत सिंह से वार्ता की। दोनों अधिकारियों ने एजेंसियों पर पहुंचकर अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। एडीएम उपाध्याय ने बताया कि उपलब्ध सिलेंडरों का वितरण बुकिंग तिथि के अनुसार किया जाएगा। भारत गैस एजेंसी पर करीब 1000 और इंडेन एजेंसी पर लगभग 510 सिलेंडर मौजूद हैं। लंबित बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति की जाएगी और आगे से होम डिलीवरी व्यवस्था सख्ती से लागू होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीआरएफ ने राजस्व कार्मिकों को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
Next: रुद्रपुर के मैन पॉवर सप्लायर से 26 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.