Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ध्वस्तीकरण के विरोध में जेसीबी के आगे लेटे लोग, हंगामे के बाद प्रशासन लौटा बैरंग
  • ऊधम सिंह नगर

ध्वस्तीकरण के विरोध में जेसीबी के आगे लेटे लोग, हंगामे के बाद प्रशासन लौटा बैरंग

RNS INDIA NEWS 24/03/2026
rns featured image new

काशीपुर। बाजपुर चीनी मिल आवासीय परिसर में अवैध कब्जे हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को मंगलवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में लोग जेसीबी के आगे लेट गए, जिसके चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकनी पड़ी और प्रशासन को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार चीनी मिल परिसर के करीब 100 आवासों पर लंबे समय से अवैध कब्जा है। इन कब्जाधारियों को कई बार नोटिस जारी कर परिसर खाली करने को कहा गया था। इसी क्रम में प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया था। मंगलवार को तहसीलदार प्रताप चौहान भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही विरोध तेज हो गया।

जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ‘सोनू’ और दलित नेता राजकुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और नारेबाजी करते हुए जेसीबी के आगे लेट गए। इस दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बहस और गहमागहमी होती रही, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कड़ी परिस्थितियों में लोगों को अचानक बेघर करना मानवीय दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से कम से कम चार माह का समय देने की मांग की, ताकि प्रभावित परिवार अपने रहने की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे कब्जा हटाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन समय दिया जाना जरूरी है।

तहसीलदार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ते विरोध के चलते प्रशासन को कार्रवाई स्थगित कर वापस लौटना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर के मैन पॉवर सप्लायर से 26 लाख की ठगी
Next: मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज, बीएलओ को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.