Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रूस का पहला सैनिक यूक्रेन में युद्ध अपराध के लिए दोषी करार, आजीवन कारावास की हो सकती है सजा
  • अंतरराष्ट्रीय

रूस का पहला सैनिक यूक्रेन में युद्ध अपराध के लिए दोषी करार, आजीवन कारावास की हो सकती है सजा

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

कीव। यूक्रेन ने 21 साल के एक रूसी सैनिक को युद्ध अपराध का दोषी माना है। वादिम शिशिमारिन पर 62 साल के एक यूक्रेनी बुजुर्ग की हत्या का आरोप है। आरोप है कि 28 फरवरी को कीव से करीब 300 किलोमीटर दूर चुपखिवका इलाके के एक गांव में वादिम शिशिमारिन ने सडक़ पर फोन पर बात करते हुए जा रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दक्षिणी साइबेरिया के रहने वाले वादिम शिशिमारिन युद्ध अपराधों के चलते आजीवन जेल की सजा हो सकती है। गौरतलब है कि यूक्रेन ने युद्ध अपराधों के अलावा इमारतों पर बम गिराने, नागरिकों की हत्या करने, बलात्कार और लूटपाट करने जैसे मामलों पर सुनवाई शुरू कर दी है।

यूक्रेन की अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्टोवा ने ट्वीट कर कहा- इस पहले मुकदमे के जरिए हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि प्रत्येक अपराधी जिसने यूक्रेन में अपराध किया है या अपराध करने का आदेश दिया है वो बचेगा नहीं। यूक्रेन 41 रूसी रूसी सैनिकों के खिलाफ युद्ध अपराध के मामलों की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक यूक्रेन ने कितने रूसी सैनिकों को बंदी बना रखा है ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। 18 मई को छपी ह्यूमन राइट्स वॉच की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी के अंत से मार्च 2022 तक उत्तर- पूर्वी यूक्रेन में कीव और चेर्निहाइव इलाकों पर कब्जा कर रूसी सैनिकों ने युद्ध अपराध किया।

गौरतलब है कि ऐसे अनगिनत किस्से हैं जिसमें रूसी सैनिकों पर यूक्रेन में अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगा है। रूसी सैनिकों पर लोगों के घर लूटपाट करने का भी आरोप है। आरोप है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में हमले के बाद यूक्रेनी लोगों के घर में घुसकर जमकर लूटपाट की। इस दौरान उन्होंने खाने-पीने का सामान, कपड़े और कीमती चीजें लूटी और फिर घरों को आग लगा दी। अप्रैल में जारी ह्यूमन राइट्स वॉच की एक रिपोर्ट के मुताबिक खार्किव में 31 साल की महिला का 20 साल के रूसी सैनिक ने बार-बार बलात्कार किया और उसकी पिटाई की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तालिबान का एक और नया फरमान, महिला टीवी एंकर को शो में ढकना होगा चेहरा
Next: पैंगोन्ग झील पर नहीं थम रही चीन की चालबाजियां, अब शुरू किया दूसरे पुल का निर्माण

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.