Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रामनगर में संदिग्धों को फर्जी सिम बेचने वाला धरा
  • नैनीताल

रामनगर में संदिग्धों को फर्जी सिम बेचने वाला धरा

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। रामनगर पुलिस ने किसी और आईडी पर बीएसएनएल के सिम एक्टिवेट कराकर संदिग्धों व अपराधियों को बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामनगर, बाजपुर व काशीपुर में सिम बिकवाने का काम करता था। इसके लिए उसने रामनगर में अपना ऑफिस भी खोला था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गुरुवार को कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वंदना चौधरी एसआई साइबर पुलिस स्टेशन रुद्रपुर की तहरीर पर थाना रामनगर में सचिन अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। सचिन अग्रवाल निवासी थाना मुगलपुरा जिला मुरादाबाद यूपी ने बंसल कॉम्प्लेक्स रामनगर में 2013 में मैगनम इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी नाम से ऑफिस खोला था। आरोपी को बीएसएनएल की फ्रेंन्चाइजी मिली थी। वह रामनगर, काशीपुर और बाजपुर क्षेत्रों में अपने कर्मचारी नियुक्त कर बीएसएनएल के सिम बेचता था। आरोपी ने मनीष रस्तोगी निवासी मुगलपुरा मुरादाबाद को अपना पार्टनर और उसके जरिये रंजीत सिंह निवासी बाजपुर यूएस नगर, पवन कुमार, रोहिताश अग्रवाल नाम के युवकों को काम पर रखा। इसके लिए उनसे उनकी आईडी और फोटो भी ले लिए। आरोप है कि पहले युवकों से सिम बिकवाए और बाद में उनकी आईडी पर ही सिम एक्टिवेट कराकर संदिग्धों को बेचे गए। आरोपी ने किन-किन लोगों को गलत तरीके से सिम बेचे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की सूची पर अग्रिम आदेश तक रोक
Next: चोरी के आरोप में कंपनी का सेल्स एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.