Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चोरी के आरोप में कंपनी का सेल्स एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार
  • नैनीताल

चोरी के आरोप में कंपनी का सेल्स एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने चड्ढा मोटर्स में हुई चोरी के आरोप में एक कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उधार चुकाने के चक्कर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि बीती 21 जुलाई को यातायात नगर में चड्ढा मोटर्स स्वामी दलजीत सिंह चड्ढा ने कोतवाली में तहरीर देकर वाहन के पार्ट्स चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच कोतवाल हरेंद्र चौधरी को सौंपी गई थी। बुधवार रात टीपी नगर में गश्त के दौरान आरोपी मनीष सिंह बिष्ट निवासी क्यूराधूरा लामाचौड़ मुखानी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक नामी वाहन कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करता है। उसके ऊपर लोगों का काफी उधार है। उधार चुकाने के चक्कर में उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम में एसआई संजीत राठौर, परवेज अली, नवीन राणा, अनिल टम्टा, हेमन्त चन्याल रहे।

दो कबाड़ियों पर भी मुकदमा
कोतवाली पुलिस ने दो कबड़ियों पर भी मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों कबाड़ी चोरी का माल खरीदने और बेचने का काम करते थे। आरोपी धर्मवीर गुप्ता निवासी भट्टा वार्ड किच्छा और सरफाराज निवासी आजाद नगर वनभूलपुरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामनगर में संदिग्धों को फर्जी सिम बेचने वाला धरा
Next: सीनियर बुकिंग क्लर्क बने कुमाऊं के 15 रोडवेज कर्मी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.