Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की सूची पर अग्रिम आदेश तक रोक
  • नैनीताल

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की सूची पर अग्रिम आदेश तक रोक

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने गुरुवार को होमगार्ड भर्ती घोटाले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की जारी सूची पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाते हुए सरकार और कमांडेंट जनरल होमगार्ड से पूछा है कि दोषियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कोर्ट ने दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। तत्कालीन कंपनी कमांडेंट होमगार्ड राकेश कुमार एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड हरिद्वार को नोटिस जारी किया गया है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में हुई। अगली सुनवाई के लिए 13 सितंबर को तय की है। मामले के अनुसार, हरिद्वार निवासी योगेंद्र सैनी ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि हरिद्वार में वर्ष 2017-18 में होमगार्ड भर्ती में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि कई अयोग्य अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर होमगार्ड की भर्ती की गई। जबकि योग्य अभ्यर्थियों को इससे वंचित किया गया। यह भी कहना है कि उसके द्वारा एसएसपी, नागरिक सुरक्षा मुख्यालय देहरादून, उच्च अधिकारियों समेत राज्यपाल से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट की शरण ली। याची के अनुसार सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए दस्तावेज में पुष्टि हुई है कि एक तत्कालीन अधिकारी के खाते में एक लाख रुपये सुखदेव हरिद्वार, दो लाख रुपये नीरज चौधरी श्रीनगर गढ़वाल और चार लाख 31 हजार रुपये अन्य सात लोगों से प्राप्त हुए हैं। इस भर्ती घोटाले में तत्कालीन एक अन्य अधिकारी का लिप्त होना भी बताया गया है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की है कि होमगार्ड भर्ती घोटाले में शामिल सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गुरुवार को सुनवाई में कोर्ट ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की जारी सूची पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी।
2017-18 में भर्ती प्रक्रिया शुरु की गई। बाद में कोविड के चलते इसे रोक दिया गया। 2021-22 में फिर से प्रक्रिया को शुरू किया गया। 16 मार्च 2022 को इसका परिणाम घोषित किया गया। यह भर्ती प्रक्रिया एकमात्र हरिद्वार जिले के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 12 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जिसमें से ढाई हजार को परीक्षा के लिए बुलाया गया। जबकि 106 को चयनित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवीधुरा में छात्रसंघ ने जलाया लोनिवि का पुतला
Next: रामनगर में संदिग्धों को फर्जी सिम बेचने वाला धरा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.