Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रेडियोलॉजी छात्र और लैब कर्मी निकले बाइक चोर, सात वाहन बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

रेडियोलॉजी छात्र और लैब कर्मी निकले बाइक चोर, सात वाहन बरामद

RNS INDIA NEWS 14/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर। पंतनगर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक रेडियोलॉजी का छात्र और दूसरा पैथोलॉजी लैब में कार्यरत कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके कब्जे से सात चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बाइक चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं के खुलासे और चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में बुधवार रात पुलिस ने सिडकुल सिटी पार्क के बाहर से दो युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोला सरकार निवासी ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप और विक्की विश्वास निवासी खेड़ा, रुद्रपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने मेट्रोपोलिस मॉल, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर और अन्य सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी करने की बात कबूल की।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में उन्होंने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि वाहनों के कागजात नहीं होने के कारण वे चोरी की बाइक बेच नहीं सके।

पुलिस के अनुसार भोला सरकार एक अस्पताल से रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि विक्की विश्वास रुद्रपुर की एक पैथोलॉजी लैब में काम करता है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी सहित कुल सात चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें पंतनगर कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों से संबंधित वाहन भी शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मीडिया सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु : ध्रुव रौतेला
Next: उत्तराखंड में 19 लाख घरों तक पहुंची जनगणना टीम, शत प्रतिशत लक्ष्य के लिए प्रयास तेज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.