Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 19 लाख घरों तक पहुंची जनगणना टीम, शत प्रतिशत लक्ष्य के लिए प्रयास तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 19 लाख घरों तक पहुंची जनगणना टीम, शत प्रतिशत लक्ष्य के लिए प्रयास तेज

RNS INDIA NEWS 14/05/2026
rns featured image new

महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग
शेष दस दिनों में लक्ष्य पूरा हो जाने की संभावना प्रकट की

देहरादून(आरएनएस)। जनगणना के राष्ट्रीय अभियान में उत्तराखंड की जोशीली भागीदारी सामने आ रही है। मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक यह कार्य 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। 24 मई तक इस कार्य के लिए डेडलाइन तय की गई है। जनगणना कार्य में लगी टीमों ने अभी तक 19 लाख घरों में दस्तक दी है और डाटा संग्रहित किया है। इस लिहाज से 86 लाख की आबादी को कवर किया गया है।
भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के साथ जनगणना कार्य की समीक्षा की। उन्होंने वर्चुअल मीटिंग कर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों से फीडबैक लिया। मीटिंग में बताया गया कि पर्वतीय जिलों में चंपावत जैसे जिले में बेहतर कार्य हुआ है। देहरादून जिले में कई जगह कार्य शुरू न होने के संबंध में जब डीएम सविन बंसल से पूछा गया, तो उन्होंने जानकारी दी कि अब सभी जगह पर काम शुरू हो गया है। देहरादून नगर निगम की आयुक्त नमामि बंसल ने स्पष्ट किया कि कई जगहों पर डाटा संग्रहित कर लिया गया है, लेकिन उसकी फीडिंग का कार्य शेष है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से पोर्टल पर सभी जगह काम शुरू दिखाई देगा। पिथौरागढ़ डीएम आशीष कुमार भटगई और बागेश्वर डीएम आकांक्षा कोंडे ने भी अपने अपने जिले में जनगणना कार्य की स्थिति स्पष्ट की।

आंकड़ों की गुणवत्ता की सबसे ज्यादा अहमियत
-मीटिंग में महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना के कार्य में आंकड़ों की गुणवत्ता की सबसे ज्यादा अहमियत है। क्योंकि इसी पर परिसीमन से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार टिका हुआ है। उन्होंने सभी से अपील की कि आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डाटा की जांच पर बहुत ध्यान दिया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड जनगणना कार्य में शेष बचे एक तिहाई कार्य को भी समयबद्ध ढंग से पूरा कर लेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में किया गया अच्छा काम ही दूसरे चरण की सफलता का मजबूत आधार साबित होगा।
मीटिंग में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय अभियान है, जिसका देश की प्रगति और विकास से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा करना है। मीटिंग में जनगणना कार्य के सचिव दीपक कुमार, निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव, अपर सचिव सुरेश जोशी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेडियोलॉजी छात्र और लैब कर्मी निकले बाइक चोर, सात वाहन बरामद
Next: स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.