Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मीडिया सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु : ध्रुव रौतेला
  • अल्मोड़ा

मीडिया सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु : ध्रुव रौतेला

RNS INDIA NEWS 14/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 16.09.11

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचकर पत्रकारों से संवाद किया। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना तथा कहा कि पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों के समाधान के लिए सरकार स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी।

ध्रुव रौतेला ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं और उनके हितों व सुविधाओं का ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है तथा आम जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह सहित जनपद के पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसी दौरान ध्रुव रौतेला ने जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण भी किया। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने उन्हें विभागीय कार्यों, स्टाफ, जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों और प्रकाशित होने वाले पत्र-पत्रिकाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रचार सामग्री वितरण, पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं और प्रचार-प्रसार कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेस और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: रेडियोलॉजी छात्र और लैब कर्मी निकले बाइक चोर, सात वाहन बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.