Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • निजी स्कूलों की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी, शिक्षा विभाग की नई वेबसाइट भी लॉन्च
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निजी स्कूलों की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी, शिक्षा विभाग की नई वेबसाइट भी लॉन्च

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में निजी स्कूलों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800 180 4275 जारी कर दिया है। अब अभिभावक इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा विभाग से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां आसानी से उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने नई आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in भी लॉन्च की है।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में टोल फ्री नंबर और विभागीय वेबसाइट का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से लगातार निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाने, महंगी किताबें व स्कूल ड्रेस थोपने जैसी शिकायतें मिल रही थीं। इसको देखते हुए यह टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अभिभावक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों का निदेशालय स्तर से मूल्यांकन कर संबंधित जनपद के अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिन्हें समयबद्ध निस्तारण कर रिपोर्ट देनी होगी।
शिक्षा विभाग की नई वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in को आईटीडीए के मानकों के अनुरूप सुरक्षित, स्केलेबल और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है। यह साइबर हमलों से सुरक्षित है और अगले पांच वर्षों तक इसका सुरक्षा ऑडिट नहीं करना होगा। खास बात यह है कि यह वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें विभाग की सभी नियमावलियां, स्थानांतरण अधिनियम, आरटीई मैन्युअल सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। इसके अलावा, विभिन्न संवर्गों की वरिष्ठता सूची भी अपलोड की गई है, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से देख सकता है।
इस अवसर पर सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक बेसिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला, संयुक्त निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, राज्य पोर्टल प्रभारी मुकेश बहुगुणा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ के लिए 372169 यात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने 130 लापरवाह चालकों पर की कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.