


अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने 27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव की तैयारी तेज कर दी है। इसे लेकर रविवार को अल्मोड़ा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, मूल निवास 1950 लागू करने और सशक्त भू-कानून बनाने जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन में भागीदारी पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि अल्मोड़ा जिले से युवा प्रकोष्ठ, महानगर युवा इकाई और जिला पदाधिकारी गैरसैंण के लिए रवाना होंगे। सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर और जागेश्वर क्षेत्रों से भी यूकेडी कार्यकर्ता घेराव में शामिल होने के लिए गैरसैंण जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को उत्तराखंड के मूल सवाल बताते हुए विधानसभा घेराव में बड़ी संख्या में भाग लेने की तैयारी की। बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, केंद्रीय सचिव त्रिलोक लटवाल, विनय किरौला, जिला महामंत्री देवेश जोशी, प्रताप सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष केदार सिंह, राकेश भट्ट, मोहन सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रवि नेगी, महानगर अध्यक्ष वंश कनवाल, धीरज सिंह, विजय पंत, कमल सिंह, सुजीत टम्टा और अक्षय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




