Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ के लिए 372169 यात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के लिए 372169 यात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   आगामी चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध हो गई है। इसी को लेकर यात्री यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराने लगे हैं। बुधवार सुबह तक केदारनाथ धाम आने के लिए 372169 तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। इस बार भी केदारनाथ धाम की यात्रा पर रिकार्ड यात्री आने की उम्मीद है। अभी भले ही यात्रा को एक महीना शेष है, किंतु पंजीकरण के लिए जिस तरह यात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं उससे यह तय है कि आने वाले मई, जून में बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ दर्शनों को पहुंचेगे। बता दें कि बीते वर्ष 2024 में केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या कुल 1652076 रही। जबकि वर्ष 2023 में 1957850 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस बार भी अच्छी यात्रा चलने की उम्मीद है। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी गई है जबकि यात्रा शुरू होते ही ऑफलाइन पंजीकरण की भी सुविधा रहेगी। इसके लिए ऋषिकेश और सोनप्रयाग में पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। इधर, केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए जवाड़ी और गुप्तकाशी में भी पंजीकरण केंद्र बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौबटिया उद्यान में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नए बदलाव
Next: निजी स्कूलों की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी, शिक्षा विभाग की नई वेबसाइट भी लॉन्च

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.