Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जनता दरबार में विधायक पुंडीर ने सुनी जनता की समस्याएं  
  • देहरादून

जनता दरबार में विधायक पुंडीर ने सुनी जनता की समस्याएं  

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के सुद्धोवाला में गुरुवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने अलग गांवों और कस्बों से आई जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दरबार में अधिकांश समस्याएं सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य आदि से संबंधित रखी गई। विधायक के कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में लक्ष्मीपुर, ठाकुरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि उनकी कृषि भूमि पांवटा साहिब-बल्लूपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के दायरे में आ रही है। अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन को प्रशासन की ओर से चिह्नीत की जा चुकी है। कई ग्रामीणों की आधी से अधिक खेती की जमीन एनएच की जद में आ रही है, जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। लिहाजा प्रभावित ग्रामीणों को उचित दर से मुआवजा समय से मुहैया कराया जाना चाहिए, जिससे कि रोजगार के कुछ साधन विकसित किए जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के बाद मुआवजे के भुगतान में लेटलतीफी की जाती है। जिससे प्रभावित ग्रामीणों के सामने संकट पैदा हो जाता है। ढ़लानी से आए बुजुर्ग प्रो. तुमन सिंह, प्रधान शशिबाला रौंछेला ने कहा कि कंडी क्षेत्र में दस हजार के करीब आबादी निवास करती है, लेकिन विकासनगर, सहसपुर से कंडी क्षेत्र के गांवों तक जाने के लिए यातायात की कोई सुविधा नहीं है। बताया कि प्रत्येक गांव तक सड़क पहुंची है, लेकिन इन सड़कों पर वाहनों का संचालन शुरु नहीं किया गया है। जिन ग्रामीणों के अपने निजी वाहन हैं, वो सरलता से आवागमन कर लेते हैं, लेकिन अन्य ग्रामीणों को सड़क सुविधा होने के बावजूद पैदल दूरी ही नापनी पड़ती है। उन्होंने कंडी क्षेत्र के लिए बस सुविधा शुरु करने की मांग विधायक से की। इसके साथ ही कई लोगों ने सिंचाई नहरों की मरम्मत, बिजली कटौती पर रोक लगाने और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने की मांग की। विधायक ने अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान संजय नौटियाल, पिंकी देवी, अरविंद सोलंकी, सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशिक्षु आईएएस स्वास्थ्य सेवाओं से हुए रूबरू
Next: महिला दिवस पर बीजेपी करेगी सम्मान समारोह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.