Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रशासनिक भवन में इंट्री पर रोक से छात्रों में रोष
  • पौड़ी

प्रशासनिक भवन में इंट्री पर रोक से छात्रों में रोष

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन में छात्रों व अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से छात्रों में आक्रोश पनप रहा है। छात्रों का कहना है कि प्रशासनिक भवन में डिग्री, माइग्रेशन, मार्कशीट सहित अन्य कई कार्यों को लेकर उन्हें जाना पड़ रहा है। लेकिन सुरक्षा कर्मियों द्वारा छात्रों को गेट से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनके डिग्री, माइग्रेशन व अन्य जरूरी आवेदन गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों को देने पड़ रहे हैं। इससे उनके जरूरी कामों में अनावश्यक विलंब भी हो रहा है। जय हो छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष आयुष मियां का कहना है कि पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है, लेकिन विवि के प्रशासनिक भवन में छात्रों की इंट्री पर रोक है। उन्होंने कहा कि रूडक़ी, देहरादून, हरिद्वार सहित पहाड़ के दूर-दराज के छात्रों व अन्य लोग भारी भरकम किराया देकर विवि मुख्यालय में आ रहे हैं। लेकिन विवि प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें गेट से ही लौटा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि विवि के कुलसचिव की ओर इस संदर्भ में जारी आदेश में प्रशासनिक भवन में किसी भी छात्र-छात्रा एवं अन्य लोगों की इंट्री पर रोक लगाई हुई है। जिसका उनके स्तर से पालन किया जा रहा है। मियां ने कहा कि इससे छात्रों के जरूरी काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। कहा यदि सभी विभाग ऐसा ही रवैया रखेंगे तो जनता के काम कैसे होंगे। उन्होंने कुलसचिव को दिए ज्ञापन में कहा है कि यदि विवि ने अपना रवैया नहीं बदला तो जय हो छात्र संगठन को उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। वहीं के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा का कहना है कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है, भीड़-भाड़ न हो तथा सुरक्षा की दृष्टि से ऐसी व्यवस्था की गई है। कहा गेट पर लिए जा रहे आवेदनों व समस्याओं का समाधान गंभीरता से कराया जा रहा है। इससे छात्रों के काम प्रभावित न हों इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती महिला को ला रही एम्बुलेंस बोल्डर से टकराई
Next: सीएम धामी ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.