Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र के पैठाणी इलाके के खंड मल्ला गांव के सरोप सिंह पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मवेशी चराने गए 33 वर्षीय सरोप सिंह ने हमले के दौरान भालू के दोनों जबड़ों को पकड़कर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल लाया गया जहां सर्जरी विभाग की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बृहस्पतिवार शाम सरोप सिंह रोज की तरह घर के पास मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाया जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। हालांकि सरोप सिंह के हाथ और सिर पर गंभीर घाव आए हैं। ग्रामीण उन्हें तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार किया गया। बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धनंजय डोभाल के नेतृत्व में उनका उपचार चल रहा है। डॉ. डोभाल ने बताया कि भालू के हमले से मरीज को कई गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार और आवश्यक सर्जिकल ट्रीटमेंट कर दिया गया है। संक्रमण और घावों की निगरानी के लिए मरीज को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। इधर शुक्रवार को श्रीनगर विधायक व मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल में घायल सरोप सिंह का हालचाल जाना और उनके साहस की सराहना की। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
Next: सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.